प्रतिशत के सवाल कैसे हल करें? आसान स्टेप्स और मैथ्स शॉर्टकट्स

प्रतिशत के सवाल (Percentage question in  Hindi)

प्रतिशत गणित का एक महत्वपूर्ण टॉपिक  है,  जो हमारे  जीवन में कई जगह काम आता है। इस ब्लॉग में हम प्रतिशत से जुड़े  सवालों को हल करने का तरीका सीखेंगे। इस पोस्ट में प्रतिशत से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के  सवाल मिलेंगे | ये सभी सवाले  किसी न किसी  प्रतयोगी परीक्षाओं में पूछे गए हैं | इन सवालों से आपको परीक्षा की तैयारी में  बहुत मदद मिलेगी | इन सवालों से आप  प्रतिशत को जल्दी और सही तरीके से समझ सकेंगे। अगर आप छात्र हैं या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा|

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी प्रतिशत फॉर्मूले

  1. साधारण भिन्न या दशमलव भिन्न को प्रतिशत भिन्न में बदलने के लिए उस भिन्न में 100 से गुणा करते हैं।
  2. प्रतिशत भिन्न को दशमलव या साधारण भिन्न में बदलने के लिए उस भिन्न में 100 से भाग देते हैं।
  3. यदि किसी वस्तु की कीमत में R% की वृद्धि होती है, तो समान व्यय को बनाए रखने के लिए उपभोग में आवश्यक प्रतिशत  कमी  equation

  4. यदि किसी वस्तु की कीमत में R% की कमी आती है, तो व्यय को अपरिवर्तित रखने के लिए उपभोग में आवश्यक % वृद्धि  प्रतिशत के सवाल

  5. जब किसी संख्या को पहले a% से बढ़ाया या घटाया जाता है और फिर b% से घटाया या बढाया जाता है, तो संख्या में कुल प्रतिशत परिवर्तन  equation , जहाँ “+” चिन्ह वृद्धि को और “-” चिन्ह कमी को दर्शाता है|

  6. यदि A, B से equation% अधिक है तो B, A से equation कम होगा।
  7.  यदि A, B से  equation% प्रतिशत कम है तो B, A से equation अधिक होगा।
  8. माना किसी मशीन का वर्तमान मूल्य equation  है तथा इसके अवमूल्यन (Depreciation) की दर  equation प्रतिशत वार्षिक है, तब,  equation वर्ष बाद मशीन का मूल्य = equation .
  9. यदि किसी वस्तु के मूल्य में  equation% वृद्धि की जाती है और फिर equation% की कमी की जाती है तो वस्तु के मूल्य में  equation प्रतिशत की कमी होगी |
  10. यदि किसी वस्तु के मूल्य में  equation% वृद्धि की जाती है और फिर  equation की वृद्धि की जाती है तो कुल वृद्धि  equation होगी |
  11. यदि किसी स्थान की जनसंख्या  equation है तथा इसमें पहले वर्ष  equation , दुसरे वर्ष equation% तथा तीसरे वर्ष equation % की वृद्धि होती है, तो  तीन वर्ष बाद जनसंख्या  equation  होगी|

प्रतिशत के सवाल (with answers)

Example 1: यदि ‘x’ का 40%, ‘y’ के 60% से 100 अधिक है तथा ‘x’, ‘y’ से 300 अधिक है, तो ‘x’ तथा ‘y’ का योग ज्ञात कीजिए।
A) 300               B) 600               C) 400                 D) 500
Solution : D) 500
दिया गया है:  equation का 40% = 100 + equation का 60%  …………….(i)
और  equation= equation+300 ……………(ii)
equation का मान समीकरण  (i) में रखने पर
equation
equation
equation
equation
equation
equation का मान समीकरण  (ii) में रखने पर
equation
अतः equation

Example 2:  (?  का 180% ) equation 2 =504
(a) 400        (b) 480        (c)560       (d)600
Solution: 
(c)560

माना ?= equationequation का 180% ) equation 2 =504

equation का 180% )  =504 x 2

equation

equation

equation

Example 3 : एक फल विक्रेता के पास कुछ सेब थे। उसने 40% सेब बेच दिए और उसके पास अभी भी 420 सेब शेष हैं। मूल रूप से, उसके पास कितने सेब थे?
(a)588                 (b)600           (c)672           (d) 700
Solution : (d)
माना मूल रूप से उसके पास  equation सेब थे |  40% सेब बेचने के बाद उसके पास 60% सेब शेष होंगे |  तब (equation का 60%)= 420

equation

equation
उसके पास 700 सेब अभी भी शेष है|

Example 4 : एक छात्र को परीक्षा पास करने के लिए 55% अंक चाहिए। यदि उसने  120 अंक  प्राप्त किया  और वह 78 अंकों से फेल हो गया, तो परीक्षा कुल कितने मार्क्स का था? 
(a)360                       (b) 380                (c) 400               (d)450    
Solution:(a)
माना  परीक्षा कुल equation मार्क्स का था |
छात्र द्वारा प्राप्त अंक 120 हैं और छात्र 78 अंकों से फेल  हो गया है अतः उत्तीर्ण अंक = 120+78 = 198 .
इसलिए equation का 55% = 198
equation

equation

Example 5:अमन अपनी आय का 60% खर्च कर देता है। मान लीजिए उसकी आय में 21% की वृद्धि हुई और उसके व्यय में 5% की वृद्धि हुई, तो उसकी बचत में कितनी  प्रतिशत वृधि हुई | 
(a)60                  (b)18                   (c) 40                (d)45 
Solution: (d)
माना अमन की आय 100 rs है और वह 60% यानि 60 rs खर्च कर देता है | तब उसकी बचत (100-60)=40rs. होगी |
आय में वृद्धि = 21%
नयी आय =100+100 का 21%= 100+21=121
खर्च में वृद्धि = 5%
खर्च में नयी  वृद्धि  = 60+60 का 5%= 60+3=63
नयी वचत= 121 – 63 = 58
वचत में वृद्धि = 58 – 40 = 18

इसलिए वचत में % वृद्धि = equation

Example 6: दो संख्याएँ A और B इस प्रकार हैं कि A के 5% और B के 4% का योग A के 6% और B के 8% के योग का दो-तिहाई है। A : B का अनुपात क्या होगा।
(a) 2:3                   (b)1:1                   (c)3:4                   (d) 4:3
Solution:
A का 5% +B का 4%  = 2/3 (A का 6% + B का  8%)

$\frac{5}{100}\times A+\frac{4}{100}\times B=\frac{2}{3}(\frac{6}{100}\times A+\frac{8}{100}\times B)$

$\Rightarrow\frac{1}{20}A+\frac{1}{25}B=\frac{1}{25}A+\frac{4}{75}B$

$\Rightarrow(\frac{1}{20}-\frac{1}{25})A=(\frac{4}{75}-\frac{1}{25}B)$

$\Rightarrow\frac{1}{100}A=\frac{1}{75}B$

$\Rightarrow\frac{A}{B}=\frac{100}{75}$

$\Rightarrow\frac{A}{B}=\frac{4}{3}$

Example 7 : अरुण अपने वेतन का 32% दैनिक जरूरतों पर, शेष का 20% कार पर, शेष का 28% रखरखाव पर खर्च करता है। यदि वह 12240 रुपये बचाता है, तो उसके द्वारा रखरखाव पर खर्च की गई राशि ज्ञात कीजिए।
(a)4000         (b)4760         (c)3000            (d) 5000
Solution : (b)
मान लीजिए अरुण का कुल वेतन = equation
दैनिक जरूरतों पर खर्च = equation
बचा हुआ वेतन =
equation
कार पर खर्च = equation
फिर बचा हुआ वेतन = equation
रखरखाव पर खर्च = equation
अंत में बची हुयी राशि =equation
दिया गया है , equation
equation
रखरखाव पर खर्च की गई राशि = 0.15232×31248=₹4759.78₹4760

Example 8 :एक परीक्षा में 8% छात्र फेल हो जाते हैं। कितने प्रतिशत छात्र पास होते हैं? यदि 1650 छात्र परीक्षा में बैठे, तो कितने पास हुए?
(a)1518             (b)2000            (c)40000           (d)1500
Solution: (a)
फेल होने वाले छात्रों का प्रतिशत = 8%
तो पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत = 100% – 8% =
92%
कुल छात्र = 1650
पास हुए छात्र = 92% of 1650
= equation

equation

= 1518

Example 9 :  किसी वस्तु की कीमत में 25% की वृद्धि हो गई। यदि कुल खर्च को समान रखना हो, तो उपभोग (खपत) में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए?
(a) 20 %                         (b)30%                 (c)35%             (d)60%
Solution: (a)
यदि किसी वस्तु की कीमत में R% की वृद्धि होती है, तो समान व्यय को बनाए रखने के लिए उपभोग में आवश्यक प्रतिशत  कमी  equation

यहाँ, R = 25 इसलिए, उपभोग में आवश्यक प्रतिशत  कमी  = equation

= 20%

इसे भी पढ़ें: