International Number System Chart in Hindi |आसान तरीके से समझें | फ्री चार्ट डाउनलोड करें

इंटरनेशनल नंबर सिस्टम चार्ट इन हिंदी | International Number System Chart in Hindi

इंटरनेशनल नंबर सिस्टम क्या होता है?

इंटरनेशनल नंबर सिस्टम (International Number System)  संख्याओं को लिखने की एक ऐसी प्रणाली है जिसका उपयोग संख्याओं को पढ़ने, लिखने और समझने के लिए  इंटरनेशनल स्तर पर किया जाता है। यह प्रणाली विशेष रूप से मिलियन (Million), बिलियन (Billion), ट्रिलियन (Trillion) आदि के आधार पर संख्याओं को विभाजित करती है।यह संख्याओं को पढ़ने और लिखने का अंतर्राष्ट्रीय तरीका है|
इंटरनेशनल नंबर सिस्टम एक ऐसी संख्या पद्धति है जिसमें संख्याओं को दाईं ओर से तीन-तीन अंकों के समूहों में विभाजित किया जाता है। इंटरनेशनल नंबर सिस्टम में संख्याओं को मिलियन, बिलियन आदि में विभाजित किया जाता है।

इंटरनेशनल नंबर सिस्टम में प्लेस वैल्यू (Place Value):

 इंटरनेशनल नंबर सिस्टम चार्ट (International Number System Chart in Hindi)

Place Place Value
Quintillion क्विंटिलियन 1,000,000,000,000,000,000
Hundred Quadrillion हंड्रेड क्वाड्रिलियन 100,000,000,000,000,000
Ten Quadrillion टेन क्वाड्रिलियन 10,000,000,000,000,000
Quadrillion क्वाड्रिलियन 1,000,000,000,000,000
Hundred Trillion हंड्रेड ट्रिलियन 100,000,000,000,000
Ten Trillion टेन ट्रिलियन 10,000,000,000,000
Trillion ट्रिलियन 1,000,000,000,000
Hundred   Billion हंड्रेड  बिलियन 100,000,000,000
Ten Billion टेन बिलियन 10,000,000,000
Billion बिलियन 1,000,000,000
Hundred Million हंड्रेड मिलियन 100,000,000
Ten Million टेन मिलियन 10,000,000
Million मिलियन 1,000,000
Hundred Thousand हंड्रेड थाउज़ेंड 100,000
Ten Thousand टेन थाउज़ेंड 10,000
Thousand थाउज़ेंड 1,000
Hundred हंड्रेड 100
Ten टेन 10
One वन 1

उदाहरण (Examples of International Number System in Hindi)

(i)संख्या: 12,345,678
पढ़ने का तरीका: Twelve million three hundred forty-five thousand six hundred seventy-eight

(ii)संख्या: 45,678,901
पढ़ने का तरीका: Forty-five million six hundred seventy-eight thousand nine hundred one

(iii)संख्या: 123,456,789
पढ़ने का तरीका: One hundred twenty-three million four hundred fifty-six thousand seven hundred eighty-nine

इंटरनेशनल और इंडियन नंबर सिस्टम  ( Indian and International Number System)

Indian System International System
Ones(इकाई) Ones
Tens(दहाई) Tens
Hundred (सैकड़ा) Hundred
One thousand(एक हजार) One thousand
Ten thousand (दस हजार) Ten thousand
One Lakh (एक लाख) Hundred Thousand
Ten Lakhs( दस लाख) One Million
One Crore (एक करोड़) Ten Million
Ten Crores (दस करोड़) Hundred Million
0ne Arab(एक अरब) One Billion
Ten Arab(दस अरब) Ten Billion
One Kharab (एक खरब ) Hundred   Billion
Ten Kharab (दस खरब ) One Trillion
One neel(एक नील) Ten Trillion
Ten neel(दस नील) Hundred Trillion
  1. 1,000,000 को इंडियन सिस्टम में कैसे लिखा जाएगा?
    उत्तर: 1,000,000  इंडियन सिस्टम में  दस लाख के बराबर होगा |

  2. 75,00,000 इंडियन संख्या को इंटरनेशनल सिस्टम में कैसे लिखेंगे?
    उत्तर: 75,00,000 इंटरनेशनल सिस्टम में seven million five hundred thousand लिखेंगे |

  3.  1 सैकड़ा = 10 दहाई
    1 हज़ार = 10 सैकड़ा = 100 दहाई
    1 मिलियन = 1000 हज़ार
    1 अरब = 1000 मिलियन

  4. एक मिलियन में कितने शून्य होते हैं?
    उत्तर: एक मिलियन में 6 शून्य होते हैं। (अर्थात, 1 मिलियन = 1,000,000)

  5. भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय अंक प्रणाली में क्या अंतर है?
    उत्तर: भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय अंक प्रणाली में मुख्य अंतर अल्पविराम  के स्थान का है। इंटरनेशनल नंबर सिस्टम एक ऐसी संख्या पद्धति है जिसमें संख्याओं को दाईं ओर से तीन-तीन अंकों के समूहों में विभाजित किया जाता है। 
    भारतीय अंक प्रणाली के अनुसार, पहला अल्पविराम सैकड़े के स्थान के बाद लगाया जाता है, उसके बाद हर दो अंकों के बाद। उदाहरण: 1,23,45,67,890 अंतर्राष्ट्रीय अंक प्रणाली के अनुसार, पहला अल्पविराम सैकड़े के स्थान के बाद लगाया जाता है, उसके बाद हर तीन अंकों के बाद लगाया जाता है। उदाहरण: 1,234,567,890

  6. संख्या 9,542,763 में अंक 5 का स्थानीय मान क्या है?
    उत्तर: 500,000
    अंक 5 का  स्थान लाख पर है, इसलिए इसका मान 5 x 100,000 = 500,000 है।

  7. संख्या 1 क्विंटिलियन में कितने शून्य हैं?
    18

  8. निम्नलिखित में से कौन सा अंतर्राष्ट्रीय अंकन प्रणाली में स्थानीय मान नहीं है?
    a) इकाई b) लाख c) सैकड़ा d) मिलियन
    उत्तर: b) लाख

  9. इंटरनेशनल सिस्टम में 250000 लिखने का सही तरीका निम्नलिखित में से कौन सा है?
    a) 250,000 b) 2,5000 c) 2,50,000 d) 25,0000
    उत्तर: a) 250,000

डाउनलोड करें:

इंटरनेशनल नंबर सिस्टम प्रैक्टिस PDF (Free Download: International Number System Practice PDF in Hindi)

 

File Name: इंटरनेशनल-नंबर-सिस्टम-चार्ट-इन-हिंदी-International-Number-S.pdf

PDF Loading...

इसे भी पढ़ें: