रेखाखंड किसे कहते हैं? रेखा और रेखाखंड में क्या अंतर है ?

Line segment in Hindi, रेखाखंड की परिभाषा

रेखाखंड किसे कहते हैं?

रेखा खंड  को परिभाषित करने से पहले हम ये देखेंगे कि ज्यामिति में ,रेखा क्या होती  है | ज्यामिति में, एक रेखा एक सीधी एक-आयामी आकृति होती है जिसमें कोई मोटाई नहीं होती है, और यह दोनों दिशाओं में अंतहीन रूप से फैली हुई होती है।  निचे दिया गया चित्र एक रेखा को दर्शाता है। रेखा का कोई अंत बिंदु नहीं होता है, यह  दोनों ओर अनंत रूप से फैली हुई होती है  इसके  प्रत्येक छोर को  दो तीर से  दर्शाते है|  किसी रेखा की लंबाई  को हम नाप  नहीं सकते| एक रेखा  AB  को  उसके ऊपर  तीर के निशान वाली एक क्षैतिज रेखा  के साथ लिखा  जाता है। जैसे :-

रेखाखंड किसे कहते है

रेखाखंड किसे कहते हैं? 

 एक रेखा खंड एक सीधी रेखा का एक  भाग  होता है जो दो अलग-अलग अंत बिंदुओं से घिरा होता है, और रेखा का  प्रत्येक बिंदु  इसके अंतिम बिंदुओं के   बीच में होता है | रेखाखंड का एक निश्चित प्रारंभिक बिंदु और एक निश्चित समापन बिंदु होता है। इसलिए , हम इसे माप सकते हैं।

एक रेखा खंड को उसके ऊपर  एक बार (-) द्वारा दर्शाया जाता है, जैसे : \overline{AB} 

निम्नलिखित चित्र एक रेखाखंड \overline{AB} को  दिखाता है। बिंदु A और B के बीच की दूरी रेखा खंड की लंबाई होती है|

रेखा खंड किसे कहते है

रेखा और  रेखा खंड के बीच अंतर : 

रेखा एक आयामी ज्यामितीय आकृति है। रेखा को  एक सीधे, लंबे और निरंतर पथ के रूप में परिभाषित किया गया है| इसके  दोनों दिशाओं में तीर के निशान का उपयोग  किया जाता है जो यह बताता है कि यह दोनों दिशाओं में अंतहीन रूप से फैली हुई होती है।

 एक रेखा खंड एक सीधी रेखा का एक  भाग  होता है जो दो अलग-अलग अंत बिंदुओं से घिरा होता है

इसका कोई आरंभ और समापन बिंदु नहीं है|

जबकि रेखा खंड के दो समापन बिंदु हैं।

रेखा की लंबाई मापी नहीं जा सकती |

रेखाखंड की लंबाई मापी जा सकती है|

एक रेखा  AB  को  उसके ऊपर  तीर के निशान वाली एक क्षैतिज रेखा  के साथ लिखा  जाता है। जैसे :-

एक रेखा खंड को उसके ऊपर  एक बार (-) द्वारा दर्शाया जाता है, जैसे : \overline{AB} 

रेखा खंड से सम्बंधित पूछे गए प्रश्न :-

१. क्या रेखाखंड की लंबाई निश्चित होती है?
उतर : एक रेखा खंड एक सीधी रेखा का एक  भाग  होता है,  इसलिए रेखाखंड की  लंबाई निश्चित होती है|

२. क्या रेखाखंड को नाप सकते है ?
उत्तर: इसकी एक विशिष्ट लंबाई होती है , इसलिए इसे नापा जा सकता है|

३. रेखाखंड की लम्बाई क्या होती है ?
उत्तर: किसी भी रेखाखंड की माप  उसकी लम्बाई कहलाती है|

४.  रेखाखंड की रचना कैसे कर सकते हैं?
उत्तर : हम एक मापक(रूलर) और कम्पास का उपयोग करके एक रेखा खंड की रचना कर सकते हैं 

५. रेखा और रेखाखंड में क्या अंतर है ?
उत्तर:  एक रेखा खंड एक सीधी रेखा का एक  भाग  होता है जो दो अलग-अलग अंत बिंदुओं से घिरा होता है| एक रेखा एक सीधी एक-आयामी आकृति होती है जिसमें कोई मोटाई नहीं होती है, और यह दोनों दिशाओं में अंतहीन रूप से फैली हुई होती है।